Home Latest news नाइजीरिया में 3 बम धमाकों में 4 मरे, 18 घायल

नाइजीरिया में 3 बम धमाकों में 4 मरे, 18 घायल

0
नाइजीरिया में 3 बम धमाकों में 4 मरे, 18 घायल
blasts kill 4, injure 18 in nigeria
blasts kill 4, injure 18 in nigeria
blasts kill 4, injure 18 in nigeria

मैदुगुरी (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में शरणार्थी शिविरों में बुधवार को हुए ताबड़तोड़ तीन बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी राज्य के पुलिस आयुक्त ने दी।

उल्लेखनीय है कि इन शरणार्थी शिविरों में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकी संगठन बोकोहरम के सताए हुए लोग ठहरे हुए हैं। बार्नो के पुलिस आयुक्त दमियान चुकवू ने समाचार एजेंसी रॉयटर से कहा कि धमाके स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे हुए।

उन्होंने कहा कि तीन अलग-अलग जगहों पर तीन बम धमाके हुए जिसमें कम से कम 4 लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हो गए। चकवू ने कहा कि दो धमाके शरणर्थियों के शिविरों में हुए, जबकि एक धमाका अन्यत्र हुआ। विदित हो कि गत साल के अंत में वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद से नाइजीरिया में हमले बढ़ गए हैं।

इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने के प्रयास में नाइजीरिया में बोकोहरम के आठ वर्षीय युद्ध के दौरान मैदुगुरी शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बोकोहरम के हमलों में अब तक 15000 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।