Home Breaking अमरीकी गायक बॉब डायलन को साहित्य के लिए नोबेल

अमरीकी गायक बॉब डायलन को साहित्य के लिए नोबेल

0
अमरीकी गायक बॉब डायलन को साहित्य के लिए नोबेल
American singer songwriter Bob Dylan wins 2016 nobel prize in literature
American singer songwriter Bob Dylan wins 2016 nobel prize in literature
American singer songwriter Bob Dylan wins 2016 nobel prize in literature

नई दिल्ली। अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डायलन को साहित्य के क्षेत्र में 2016 के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्हें यह पुरस्कार ‘अमरीकी गीत परंपरा के भीतर नए काव्य भाव बनाने’ के लिए दिया जा रहा है, इसकी घोषणा करते हुए स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव सारा डेनिल्स ने कहा गायक और गीतकार के रूप में डायलन “एक महान पारखी’ हैं। उन्होंने कहा डायलन 54 साल से अपने आप को बदलने के प्रयास में लगे थे।

बॉब डायलन अभी तक 259वें अमरीकी हैं जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है। वह 1993 के बाद पहले अमरीकी और 1901 के बाद नोवें अमरीकी हैं जिन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है।

डेनिल्स ने कहा यद्यपि नोबेल पुरस्कार के लिए बॉब डायलन का चयन सबको अचंभित करेगा, परंतु यदि 5000 वर्ष पूर्व देखें, आपको होमर और सैप्फो दिखेंगे।

उन्होंने काव्य ग्रन्थ लिखे जिनको प्रदर्शित किया जाता था। यही हाल बॉब डायलन का भी है। लोग अभी भी होमर और सैप्फो को पढ़ते हैं और उन्हें अच्छा भी लगता है।