Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
सलमान खान को हनीमून पर साथ ले जाउंगी : बिपाशा - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood सलमान खान को हनीमून पर साथ ले जाउंगी : बिपाशा

सलमान खान को हनीमून पर साथ ले जाउंगी : बिपाशा

0
सलमान खान को हनीमून पर साथ ले जाउंगी : बिपाशा
bollywood actress bipasha basu wants to take Salman Khan along for her honeymoon
bollywood actress bipasha basu wants to take Salman Khan along for her honeymoon
bollywood actress bipasha basu wants to take Salman Khan along for her honeymoon

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड बाला बिपाशा बसु अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और जब सलमान खान बिपाशा और करण के साथ मीडिया को पोज दे रहे थे, उसी वक्त हनीमून के सवाल पर बड़े ही मजाकिया अंदाज में चटकारा लेते हुए बिपाशा ने कहा कि वह सलमान को हनीमून पर साथ ले जाएंगी।

गौरतलब है कि बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर के शादी समारोह में ऐश्वर्या और सलमान खान सहित कई नामचीन बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान उपस्थित अभिनेता-अभिनेत्री बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर के साथ पोज दे रहे थे।

मजेदार बात यह है जब सलमान खान बिपाशा और करण के साथ मीडिया को पोज दे रहे थे, उसी वक्त हनीमून के सवाल पर बड़े ही मजाकिया अंदाज में चटकारा लेते हुए बिपाशा ने कहा कि वह सलमान को हनीमून पर साथ ले जाएंगी।

इतना ही नहीं सलमान ने तो बिपाशा के पति करण पर तंज कसते हुए ये तक कह डाला कि ये जोड़ी अच्छी है, मैं बस ये चाहता हूं कि ये जोड़ी टिके रहे।