Home Headlines बॉलीवुड हस्तियों ने सानिया मिर्जा को दी बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने सानिया मिर्जा को दी बधाई

0
बॉलीवुड हस्तियों ने सानिया मिर्जा को दी बधाई
bollywood celebs hail to sania mirza's number 1 world ranking

 

bollywood celebs hail to sania mirza's number 1 world ranking
bollywood celebs hail to sania mirza’s number 1 world ranking

नई दिल्ली। टेनिस युगल में विश्व की प्रथम रैकिंग प्राप्त करने वाली भारत की पहली महिला बनने पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सानिया मिर्जा को बधाई दी है। बधाई देने वालों में फरहान अख्तर, फराह खान, रितेश देशमुख सरीखे कलाकार शामिल हैं।

अमरीका के चाल्र्सटन में मार्टिना हिंगिस के साथ डब्ल्यूटीए फैमिली सर्कल कप जीतने के बाद सानिया ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। हिंगिस के साथ सानिया की यह लगातार तीसरी जीत थी। इससे पहले वह इंडियन वैल्स और मियामी में उनके साथ जीत दर्ज कर चुकी हैं।

अख्तर ने ट्वीट किया कि सानिया मिर्जा को प्रथम स्थान पाने के लिए बधाई और हिंगिस को भी। आप अपने सपनों का पीछा करते रहने के लिए लड़कियों की प्रेरणा हों।

फराह ने ट्वीट किया कि सुबह सुबह पहली ही खबर कितनी अच्छी मिली है। सानिया और आगे बढ़ो। देशमुख ने मिर्जा को देश का गर्व बताया और इसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाई दी। इसके अलावा अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी और आर. माधवन ने भी उन्हें ढेरों बधाईयां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here