Home Entertainment विदेश में नए साल का जश्न मनाएंगे ये बॉलीवुड सितारे

विदेश में नए साल का जश्न मनाएंगे ये बॉलीवुड सितारे

0
विदेश में नए साल का जश्न मनाएंगे ये बॉलीवुड सितारे
Bollywood celebs plan to celebrate New Year abroad
Bollywood celebs plan to celebrate New Year abroad

मुंबई। काम के चलते पूरे साल मसरूफ रहने के बाद नए साल के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे अपने प्रियजनों के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं।

नए साल पर जहां सुपरस्टार शाहरूख खान अपने परिवार के साथ दुबई में होंगे वहीं आमिर खान अपनी पत्नी किरन राव और बेटे आजाद के साथ स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मनाएंगे।

नए साल पर सलमान खान से उनकी योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बस काम…हर साल की तरह…। दबंग खान ने हाल ही में अपने 50 वें जन्मदिन का विशाल जश्न अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर मनाया था।

year

बॉलीवुड की हॉट जोडिय़ों में शुमार रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नए साल का जश्न मनाने मेक्सिको जा रहे हैं वही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का इरादा यूरोप जाने का है। ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी अदाकारी के लिए सराहना हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस साल अपनी महिला मित्रों के साथ नए साल का जश्न विदेश में मनाएगी।

yanjh

फैशन क्वीन सोनम कपूर मालदीप के सुंदर द्वीपों के बीच 2016 का स्वागत करेंगी। सोनम ने कहा कि मैं अपने मित्रों के साथ मालदीप जा रही हूं। मैं नए साल पर कोई भी संकल्प नहीं लेती क्योंकि वे अक्सर टूट जाते हैंं। शाही बॉलीवुड दंपती करीना कपूर और सैफ अली खान नए साल का जश्न स्विट्जरलैंड में मनाएंगे।

asagf

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ क्रिसमस न्यूयॉर्क में मनाया था और वह नए साल का जश्न भी वहीं मनाएंगी। ऐश्वर्या ने कहा कि सबको नए साल की शुभकामनाएं।

actress Vidya Balan hospitalized, for suspected kidney stone, cancels new year plans
actress Vidya Balan hospitalized, for suspected kidney stone, cancels new year plans

अभिनेत्री विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 10 दिन की छुट्टियों पर पहले ही विदेश रवाना हो चुकी थी लेकिन। अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें विमान से बीच रास्ते में ही उतरना पड़ा। वे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। एक जनवरी को विद्या जन्मदिन भी है।

kashi

सोनाक्षी सिन्हा बैंगलोर में अपनी करीबी मित्र के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी। उनकी इस मित्र की अगले साल शादी है इसलिए उन्होंने इस बार नया साल उनके साथ मनाने की ठानी है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ लंदन में हैं। ‘बाहुबली’ अदाकारा तमन्ना भाटिया नए साल पर अपने माता पिता के साथ उत्तरी कैरोलीना के शेर्लोट में होंगी।

kunda

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने परिवार के साथ नए साल पर दिल्ली में होंगे। फिल्मकार सुभाष घई अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने गोवा जाएंगे।

अभिनेता सोनू सूद बीजिंग में जैकी चान के साथ ‘कुग फू योगा’ की शूटिंग कर रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए उनके परिवार वाले बीजिंग उनके पास जाएंगे।

bhup

अभिनेता मनीष पॉल इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। ‘दम लगा के हईशा’ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नए साल पर भी काम में मसरूफ रहेंगी। ‘शमिताभ’ से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाली अक्षरा हसन नए साल पर अपने परिवार और मित्रों के साथ देश से बाहर जा सकती हैं।

akh

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ देश से बाहर जा सकती हूं। शाहिद कपूर की बहन और अभिनेत्री सनाह कपूर अपने एक पारिवारिक मित्र के घर पर परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी।