Home Entertainment Bollywood 35 की हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपडा, बॉलीवुड ने दी बधाई

35 की हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपडा, बॉलीवुड ने दी बधाई

0
35 की हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपडा, बॉलीवुड ने दी बधाई
Bollywood stars wish 'pride of our nation' Priyanka Chopra 35th birthday
Bollywood stars wish 'pride of our nation' Priyanka Chopra 35th birthday
Bollywood stars wish ‘pride of our nation’ Priyanka Chopra 35th birthday

मुंबई। अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नाडीज और रितेश देशमुख जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियों ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मंगलवार को उनके 35वें जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें ‘देश का गौरव’ बताया।

यह भी पढें
अपने शहर आकर खुश हूं : प्रियंका चोपड़ा
बेवाच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शीर्ष कलाकारों में नंबर वन
मुक्केबाजी लीग में टीम खरीद सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री, निर्माता और गायिका प्रियंका ने 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता था और वह राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार आदि से भी सम्मानित हो चुकी हैं। साल 2016 में उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।

फिल्मी सितारों के दिल की बात जानने के लिए यहां क्लीक करें
बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

उन्होंने 2003 में फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में आगाज किया था और फिल्म ‘बेवॉच’ से उन्होंने हॉलीवुड में शुरुआत की।

अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पेरिस की भूमिका निभा कर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

प्रियंका के जन्मदिन पर बॉलीवुड के उनके दोस्तों और सह-कलाकारों ने ट्विटर के जरिए कुछ इस अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी :

अभिषेक बच्चन : जन्मदिन की बधाई चॉप्स..प्रियंका चोपड़ा। आपके लिए स्टारडम वाला साल हो, चाहे एक दिन के लिए ही सही ब्रेक जरूर लीजिए..बहुत प्यार।

जैकलिन फर्नाडीज : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा।

रितेश देशमुख : प्रिय प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई। ऐसे ही चमकते रहें। बहुत प्यार।

मीका सिंह : सबसे खूबसूरत और सुंदर महिला को जन्मदिन की बधाई। हमारे देश का गौरव प्रयंका चोपड़ा।

विशाल डडलानी : जन्मदिन दिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। आपको प्यार, खुशी, स्वास्थ्य, प्रसन्नता, सफलता और काम मिलने की शुभकामनाएं! सर्वश्रेष्ठ के लिए बस सर्वश्रेष्ठ शुभकामनाएं! आपको प्यार।

सुजॉय घोष : जन्मदिन की बधाई प्रियंका चोपड़ा। एक स्टार से बढ़कर बड़ी शख्सियत।