Home Entertainment Bollywood बर्थडे मनाने अमरीका पहुंची माधुरी दीक्षित

बर्थडे मनाने अमरीका पहुंची माधुरी दीक्षित

0
बर्थडे मनाने अमरीका पहुंची माधुरी दीक्षित
Bollywood's dancing diva Madhuri Dixit Celebrates her Birthday at America
Bollywood's dancing diva Madhuri Dixit Celebrates her Birthday at America
Bollywood’s dancing diva Madhuri Dixit Celebrates her Birthday at America

नई दिल्ली। बॉलीवुड में तीन दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का आज 46वां जन्मदिन है। माधुरी अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार सहित अमरीका पहुंची हुई हैं।

माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। माधुरी अपना जन्मदिन मानने के लिए अपनी फैमली के साथ अमरीका गई हैं। कुछ साल अमरीका में गुजारने के बाद माधुरी फिर से बॉलीवुड में सक्रिय होने के लिए मुंबई आ गई हैं।

माधुरी दीक्षित को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन बार फिल्मफेयर (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। ‘फिल्म देवदास’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। साल 2008 में माधुरी दीक्षित को भारत सरकार की ओर से पदमश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हासिल की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्राबॉयलोजिस्ट बनने के लिए दाखिला ले लिया। इस बीच उन्होंने लगभग आठ वर्ष तक कथक नृत्य की शिक्षा भी हासिल की।

माधुरी दीक्षित ने अपने सिने करियर की शुरुआत 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अबोध से की लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गई।

वर्ष 1984 से 1988 तक वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहीं। अबोध के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करती चली गईं।

इस बीच उन्होंने स्वाति, आवारा बाप, जमीन, मोहरे, हिफाजत और उत्तर दक्षिण जैसी कई दोयम दर्जे की फिल्मों में अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुई।