Home Headlines बोरानाडा ब्लाइंड मर्डर : मृतक की तीसरे दिन नहीं हुई शिनाख्त

बोरानाडा ब्लाइंड मर्डर : मृतक की तीसरे दिन नहीं हुई शिनाख्त

0
बोरानाडा ब्लाइंड मर्डर : मृतक की तीसरे दिन नहीं हुई शिनाख्त

जोधपुर। निकटवर्ती बोरानाडा के नारनाडी गांव की सरहद में बुधवार को महावीर नगर स्थित एक प्लॉट में निर्माणाधीन हॉल में मिले शव की शुक्रवार को तीसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पहचान होने पर ही पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल दो तीन दिन तक पुलिस परिजन को इंतजार कर रही है, इसके बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि नारनाडी गांव की सरहद में महावीर नगर में कोलोनी कटी हुई है। मगर यहां पर निर्माण कार्य नहीं हो रखा है। एक प्लॉट पर हॉल का निर्माण हो रखा था। बुधवार को हॉल में एक युवक का चेहरा बिगड़ा हुआ शव मिला था। चेहरे की वजह से पहचान नहीं हो पाई है। पास में खून से सना पत्थर पड़ा होने के साथ ही बीयर की बोतल व नमकीन पड़ी थी।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद युवक की पत्थर से हत्या की गई है, उसका चेहरा बिगाड़ दिया गया है, ताकि पहचान नहीं हो सके। बोरानाडा पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीबन 40 साल के आस पास हो सकती है।

उसके दाहिनें हाथ पर ताबीज भी बंधा है। पैरों में चपल के अलावा नीली अंडर गारमेंट है। सफेद सेडो बनियान पहनी है। काली नीली से दिखने वाली शर्ट व सफे द पेंट पहन रखी है। शव मिलने के तीसरे दिन तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस परिजन की तलाश में लगी है। संभाग भर के पुलिस स्टेशनों में गुमशुदा लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

रेल से कटने पर युवक की मौत

बिलाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के भावी गांव की सरहद में रेल की चपेट मेंं आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को बिलाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बिलाड़ा पुलिस थाने में रेलवे कर्मचारी टे्रक टेंपरेटर कानाराम ने रिपोर्ट दी कि भावी गांव में रेलवे टे्रक पर एक युवक का शव मिला है। मगर उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक की आज दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीबन 25 से 30 साल बताई जा रही है।