Home World Asia News सीमा विवाद : चीन ने भारतीय पत्रकारों का दौरा रद्द किया

सीमा विवाद : चीन ने भारतीय पत्रकारों का दौरा रद्द किया

0
सीमा विवाद : चीन ने भारतीय पत्रकारों का दौरा रद्द किया
Border row : China cancels Indian journalists trip
Border row : China cancels Indian journalists trip
Border row : China cancels Indian journalists trip

बीजिंग। सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते चीन ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह की तिब्बत यात्रा पर रोक लगा दी है। चीन पिछले कुछ समय से नेपाल और भारत के पत्रकारों के लिए वार्षिक यात्रा का आयोजन करता रहा है।

भारतीय विदेश मामलों के संवाददाताओं के संघ के संयोजक विजय नायक ने कहा कि शायद, यह हालिया तनाव के कारण हुआ है। उन्होंने सोचा होगा कि पहले चीजें शांत होने दें। भारतीय पत्रकारों का समूह 8-15 जुलाई के बीच तिब्बत यात्रा पर जाने वाला था।

एशिया की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लीक करें

नायक के अलावा भारत के विभिन्न मीडिया समूहों से पत्रकारों को इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था। नेपाल के पत्रकारों की यात्रा पर रोक लगाई गई है या नहीं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

हॉट न्यूज वीडियो के लिए यहां क्लीक करें

पिछले साल भारत और नेपाल के पत्रकारों को तिब्बत की राजधानी ल्हासा, सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू और बीजिंग के अलावा और कई जगहों की सैर कराई गई थी।

चीन ने दोंगलांग पर दावे के लिए नक्शा जारी किया

सिक्किम में भारत, भूटान और चीन के बीच त्रिकोणीय सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच तल्ख आमना-सामना होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इस त्रिकोणीय सीमा पर पड़ने वाले डोकलाम (डोंगलोंग) क्षेत्र को लेकर चीन और भूटना के बीच विवाद है।

कथित तौर पर भारतीय जवानों ने चीनी जवानों को डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण से रोक दिया था, क्योंकि इलाके पर अधिकार को लेकर फैसला होना बाकी है। चीन इस इलाके पर अपना अधिकार जताता रहा है और भूटना इसका विरोध करता रहा है।