Home Entertainment बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव-मस्तानी ने की 150 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव-मस्तानी ने की 150 करोड़ की कमाई

0
बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव-मस्तानी ने की 150 करोड़ की कमाई
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी और शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को एक साथ रिलीज हुई थी। बाजीराव-मस्तानी भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट थी जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। भंसाली यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी।

box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore

बाजीराव-मस्तानी ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 86 करोड़ की कमाई की थी। इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेडस मनु रिटनर्स ने भी 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

उल्लेखनीय है कि बाजीराव-मस्तानी मराठा शासक पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है।