Home Entertainment बॉक्स ऑफिस की रेस मे अक्षय की बेबी रही सबसे आगे

बॉक्स ऑफिस की रेस मे अक्षय की बेबी रही सबसे आगे

0
बॉक्स ऑफिस की रेस मे अक्षय की बेबी रही सबसे आगे
BABY movie

 BABY movieमुंबई। बॉलीवुड के लिए वर्ष 2015 की पहली तिमाही टिकट खिड़की पर कमाई के लिहाज से अधिक उत्साहवर्धक नहीं रही। इस दौरान बेबी बदलापुर दम लगा के हैसा और एनएच 10 जैसी कुछ फिल्में ही दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रही।

साल 2015 की शुरूआत 2 जनवरी को प्रदर्शित फिल्म मुंबई कैन डांस साला से हुई। सचिन्द्र शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आशिमा शर्मा, शक्ति कपूर, प्रशांत नारायणन, आदित्य पंचोली और राखी सावंत ने काम किया है। फिल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।

9 जनवरी को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक तेवर प्रदर्शित हुई। यह फिल्म साल 2003 में प्रदर्शित तेलगू फिल्म ओकाडू की रिमेक है। अमित शर्मा निर्देशित और बोनी कपूर निर्मित तेवर में अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी ने अहम भूमिका निभाई है। तेवर में अर्जुन कबड्डी खिलाड़ी जबकि मनोज वाजपेयी बाहुबली की भूमिका में नजर आएं हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

16 जनवरी विपाशा बसु की हॉरर फिल्म अलोन प्रदर्शित हुई। फिल्म में विपाशा बसु की दोहरी भूमिका है। अलोन में विपाशा के अपोजिट टीवी अभिनेता करण ङ्क्षसह ग्रोवर ने काम किया है। अलोन ने टिकट खिड़की पर 22 करोड़ की कमाई कर औसत सफलता हासिल की।

BABY movie23 जनवरी को इस साल की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बेबी से दर्शक रूबरू हुए। अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन स्पेशल 26 फेम नीरज पांडे ने किया है। यह फिल्म इस साल की अबतक की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। इसी दिन सोनम कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म डॉली की डोली प्रदर्शित हुई। अरबाज खान निर्मित और अभिषेक डोगरा निर्देशित इस फिल्म में सोनम कपूर ठग की भूमिका में है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here