Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर - Sabguru News
Home Headlines नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर

नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर

0
नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं फ्लॉयड मेवेदर
boxer floyd mevedar and justin bieber count their cash on holidays
boxer floyd mevedar and justin bieber count their cash on holidays
boxer floyd mevedar and justin bieber count their cash on holidays

बोरा बोरा। पूर्व अपराजेय विश्व वेल्टरवेट चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर मुक्केबाजी से संन्यास लेने के बाद आजकल बोरा बोरा में कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर और कुछ अन्य मित्रों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

अपने कॅरियर के दौरान एक भी मुकाबला नहीं हारने वाले मेवेदर का संन्यास के बाद भी पैसों के प्रति मोह कम होने का नाम नहीं ले रहा है और वह नोटों की गड्डियां गिन रहे हैं।

ऐसा लगता है कि उनके पास इतना ज्यादा पैसा हो गया है कि उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार को भी अपने साथ पैसा गिनने में लगा लिया है। ‘मेवेदर अनलिमिटेड’ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मेवेदर और जस्टिन नोटों की गड्डियां गिनते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों ने स्नेपबैक्स और गले में भारी भरकम चेन पहनी हुई है। इसी वीडियो में पहले बीबर को नोटों की गड्डी को मोबाइल के समान लेकर बात करते हुए दिखाए गया है। मेवेदर ने इस बारे में ट्विटर पर कहा कि पैसे ने मुझे नहीं बनाया, मैंने पैसा बनाया।

मेवेदर और जस्टिन वर्ष 2012 से एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं। मेवेदर ने गत सितंबर में आंद्रे बेर्तो को शिकस्त देने के बाद पेशेवर मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया था। उन्होंने प्रो-बॉक्सिंग में 49-0 के जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ खेल को अलविदा कहा था।