Home Headlines 30,000 रुपए लेकर शादी की रात को ही भागी दुल्हन

30,000 रुपए लेकर शादी की रात को ही भागी दुल्हन

0
30,000 रुपए लेकर शादी की रात को ही भागी दुल्हन
bride runaway with rupee 30 thousand on wedding night in rajgarh

bride runaway with rupee 30 thousand on wedding night in rajgarh

राजगढ़। जिले के पचोर पुलिस थानान्तर्गत बोडा क़स्बा का एक व्यक्ति फर्जी दुल्हन की ठगी का शिकार हो गया। कथित दुल्हन शादी की रात को ही उसे चकमा देकर फरार हो गई। साथ ही 30 हजार रुपए भी ले गई।
पुलिस उप निरीक्षक एस.एस.परिहार ने आज बताया कि बोडा क़स्बा के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले दरयावसिंह ने इंदौर निवासी संगीता नामक महिला से हुई थी। इसके लिए संगीता और उसके परिजनों ने दरयावसिंह से 30 हजार रुपए भी लिए थे।

शादी की रात को ही संगीता दरयावसिंह को बहाने से सुलाकर रुपए लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने दरयावसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here