Home Entertainment Bollywood माधुरी दीक्षित पर बनने वाले अमरीकी शो की निर्माता होंगी प्रियंका

माधुरी दीक्षित पर बनने वाले अमरीकी शो की निर्माता होंगी प्रियंका

0
माधुरी दीक्षित पर बनने वाले अमरीकी शो की निर्माता होंगी प्रियंका
Bringing on Priyanka Chopra for series inspired by my life perfect: Madhuri Dixit Nene
Bringing on Priyanka Chopra for series inspired by my life perfect: Madhuri Dixit Nene
Bringing on Priyanka Chopra for series inspired by my life perfect: Madhuri Dixit Nene

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल व डासिंग क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उनके जीवन पर बनने वाले अमरीकी शो की कार्यकारी निर्माता के रूप में प्रियंका चोपड़ा के चयन को सही कदम बताया है।

माधुरी को जब इसके बारे में पता चला तो वह काफी चौंक गईं, लेकिन उन्हें यह फैसला काफी अच्छा लगा। माधुरी ने एक बयान में कहा कि जब मुझे श्री (राव) ने 2016 की गर्मियों में अपने इस विचार के बारे में बताया कि वह अमरीकी में मेरे जीवन से प्रेरित एक श्रृंखला बनाना चाहते हैं, तो मैं हैरान रह गई। श्री राव न्यूयॉर्क के एक लेखक हैं।

माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी और अमरीका के डेनवर में जाकर घर बसा लिया था। दो बेटों की मां बनने के बाद माधुरी ने पांच साल पहले बॉलीवुड में फिर वापसी की और अब वह लगातार काम कर रही हैं।