Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
प्रियंका चोपडा ने पूरी की 'बेवाच' की शूटिंग  - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood प्रियंका चोपडा ने पूरी की ‘बेवाच’ की शूटिंग 

प्रियंका चोपडा ने पूरी की ‘बेवाच’ की शूटिंग 

0
प्रियंका चोपडा ने पूरी की ‘बेवाच’ की शूटिंग 
bye bye savannah : priyanka Chopra's Baywatch shoot comes to an end

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। वह गहरी लाल रंग की जैकेट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर ‘लाइफगार्ड’ लिखा हुआ है।

प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, यह ‘बेवाच’ की शूटिंग खत्म होने की तस्वीर है। एक जांबाज फिल्म की कितनी खूबसूरत जांबाज टीम है।

प्रियंका ने कैप्शन में सह-अभिनेता ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन और फिल्म के अन्य कलाकार तथा कर्मचारियों का भी उल्लेख किया। प्रियंका ने लिखा, मुझे ढेर सारा प्यार व हग्स मिले..आपसे जल्द मिलूंगी।