Home Breaking मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल रविवार को, पढें कौन निपटेगा

मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल रविवार को, पढें कौन निपटेगा

0
मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल रविवार को, पढें कौन निपटेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और उसका विस्तार किया जाएगा।

फेरबदल से पूर्व कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि कई अन्य मंत्रियों ने भी इस्तीफे की पेशकश की है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, कलराज मिश्रा, निर्मला सीतारमण, महेंद्र नाथ पांडे, फग्गन सिंह कुलस्ते और संजीव बालियान ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के लिए अपने इस्तीफों की पेशकश की है। मई 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद से केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीसरी बार फेरबदल होने जा रहा है।

इनके बदल सकते हैं विभाग

सूत्र बताते हैं कि राधामोहन सिंह को कृषि मंत्रालय से हटाकर दूसरा मंत्रालय दिया जा सकता है। मेनका गांधी को भी महिला कल्याण मंत्रालय से विदाई तय मानी जा रही है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पर्यावरण मंत्रालय भेजा जा सकता है, जबकि रेलवे और भूतल परिवहन को मंत्रालय एक कर नितिन गडकरी को इसका मंत्री बनाया जा सकता है। कलराज मिश्रा को 75 साल से ज़्यादा उम्रदराज होने की वजह से मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा।

इन तीन को मिल सकता प्रमोशन

कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान को अच्छे काम के बदले इनाम के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनके काम से पीएम काफी खुश हैं। फिलहाल जावड़ेकर के पास मानव संसाधन मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय और पीयूष गोयल के पास ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा है।

इन चेहरों दांव लगाने की तैयारी

मोदी मंत्रिमंडल में जिन नए चेहरों को जगह मिल सकती हैं उनमें 5 नाम सामने आ रहे हैं। विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रह्लाद पटेल, ओम माथुर, प्रह्लाद जोशी और सत्यपाल सिंह साथ ही एनडीए में फिर से शामिल हुए जेडीयू को भी जगह मिलना तय माना जा रहा है।