Home Breaking ये स्मार्टफोन देगा भूकंप की सूचना, करेगा अलर्ट

ये स्मार्टफोन देगा भूकंप की सूचना, करेगा अलर्ट

0
ये स्मार्टफोन देगा भूकंप की सूचना, करेगा अलर्ट
you can now sense earthquake on your smartphone
you can now sense earthquake on your smartphone
you can now sense earthquake on your smartphone

न्यूयार्क। अमरीकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एंड्रायड एप का विकास किया है, जिसे स्मार्टफोन में इंस्टाल किए जाने के बाद उससे सूचनाएं एकत्र कर संभावित भूकंप का पता लगाता है और उपयोगकर्ताओं को आसन्न भूकंप से आगाह करता है।

कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के एक दल द्वारा विकसित माइशेक नामक इस एप को गूगल प्ले स्टोर से हासिल किया जा सकता है। यह एप उपयोगकर्ता के फोन में सक्रिय रहता है और फोन में मौजूद एक्सेलरोमीटर हर समय कंपन को रिकार्ड करता रहता है।

यदि यह कंपन भूकंप की प्रकृति का होता है, तो इस कंपन के आंकड़े बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के पास विश्लेषण के लिए चले जाते हैं। अंग्रेजी भाषा में यह एप 12 फरवरी को लांच किया गया था और तब से अब तक दुनियाभर में 1,70,000 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है।

बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के निदेशक और यूनिवर्सिटी में पृथ्वी और नक्षत्र विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रिचर्ड एलेन ने बताया कि माइशेक से भूकंप की चेतावनी और तीव्र तथा अधिक सटीक हो सकती है।

फरवरी से अब तक इस एप के नेटवर्क ने चिली, अर्जेंटीना, मेक्सिको, मोरक्को, नेपाल, न्यूजीलैंड, ताइवान, जापान में भूकंप का पता लगाया है। जल्द ही यह एप स्पेनिश और चीनी भाषा में भी लांच किया जाएगा।