Home Business Auto Mobile मध्यप्रदेश में दीपावली पर प्रापर्टी से ज्यादा कार की डिमांड

मध्यप्रदेश में दीपावली पर प्रापर्टी से ज्यादा कार की डिमांड

0
मध्यप्रदेश में दीपावली पर प्रापर्टी से ज्यादा कार की डिमांड

carsd.jpg

भोपाल। दीपावली पर हर साल लोग अपनी जरूरत की सामग्री खरीदने के साथ वाहन और प्रापर्टी खरीदकर शुभ मुहूर्त में घर प्रवेश करते हैं।

इसके विपरीत इस बार मध्यप्रदेश में दोपहिया वाहनों के साथ विशेषकर चार पहिया खरीदने पर जोर मकान या प्लाट खरीदने की तुलना में ज्यादा देखा गया।

अकेले भोपाल में 78 करोड़ के वाहनों की बिक्री एक दिन में दर्ज की गई। जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, रीवा जैसे शहरों में भी इस बार प्रापर्टी की तुलना में दो पहिया और चार पहिया वाहन ही ज्यादा खरीदे गए।

बाजारी सूत्रों की मानें तो इस बार अधिकांश खरीदी लोन के दम पर की गई है। फ्रिज, टीवी और दोपहिया जैसे प्रोडक्ट के लिए भी लोगों ने निजी फाइनेंस का सहारा लिया।

कार लोन के संबंध में एसबीआई के रीजनल मैनेजर दीपेश राज ने बताया कि प्रापर्टी से ज्यादा लोगों में कार लोन की डिमांड देखने को मिली है। इसी से संबंधित बैंक से ज्यादा लोगों ने लोन उठाया है।

बैंक फाइनेंस के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि यह दीपावली कार कंपनियों के लिए धनवर्षा लेकर आई, प्रदेश में सबसे ज्यादा कारें संभवत: इसी वर्ष बिकी हैं।

वहीं बता दें कि बैंक आंकड़ों के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल के मुकाबले तीन से पांच करोड़ ज्यादा लोन इस साल अकेले प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में बांटे हैं।

इसी तरह दूसरे बैंकों में भी कार लोन की डिमांड बढ़त में दर्ज की गई है, जिसके चलते लगभग देश के 25 से ज्यादा राष्ट्रीकृत बैंकों को मिलाकर ये लोन लगभग 50 करोड़ रुपए तक लोगों को बांटा गया है।