![अश्लील क्लीप बनाकर पत्नी से पति ने ऐंठे 20 लाख अश्लील क्लीप बनाकर पत्नी से पति ने ऐंठे 20 लाख](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/04/mms.jpg)
![case against man for videotaping wife in private and blackmailed her for money](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/04/videotaping.jpg)
मुंबई। नासिक जिले के पाथर्डी गांव के निर्मल दरबार क्षेत्र में पैसों के लिए एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों की मदद से अपनी ही पत्नी की अश्लील क्लीप तैयार कर उसे बदनाम करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए ऐंठे, साथ ही सोने के गहने छीन लिए। इंदिरा नगर पुलिस ने पति सहित 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदिरा नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजय वामन थेटे अपने परिवार के साथ पाथर्डी गांव के निर्मल दरबार में रहता है, जिसने अपनी पहली पत्नी के जिंदा होने के बाद भी दूसरी महिला से शादी रचाई। हालांकि पहली पत्नी के बारे में संजय ने दूसरी पत्नी को जानकारी नहीं दी थी।
इसी बीच संजय ने दूसरी पत्नी के बैंक खाता में जमा पैसों के लिए 8 रिश्तेदारों की मदद से उसकी अश्लील क्लीप तैयार कर उसे दिखाते हुए बदनाम करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए एंठने के साथ सोने के गहने छीन लिए।
इसके बावजूद संजय दूसरी पत्नी से पैसों की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। आखिरकार पीडि़त महिला ने इस घटना से इंदिरा नगर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है।