Home Business लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर बने फूड स्ट्रीट ब्रांड एंबेसडर

लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर बने फूड स्ट्रीट ब्रांड एंबेसडर

0
लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर बने फूड स्ट्रीट ब्रांड एंबेसडर
chef Sanjeev Kapoor named Ambassador for world Food india's Food Street
chef Sanjeev Kapoor named Ambassador for world Food india's Food Street
chef Sanjeev Kapoor named Ambassador for world Food india’s Food Street

नई दिल्ली। लोकप्रिय शेफ संजीव कपूर को बुधवार को फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम 3 नवंबर को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वर्ल्ड फूड इंडिया संपूर्ण खाद्य प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला को कवर करने वाला तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है।

कपूर ने कहा कि मैं फूड स्ट्रीट से जुड़कर काफी सम्मान महसूस कर रहा हूं। यह खाने के माध्यम से संस्कृतियों, विरासत और व्यवसाय को एक साथ लाता है। मैं इतने बड़े कार्यक्रम से जुड़कर काफी उत्साहित हूं। यह भारत में पहली बार हो रहा है और यह निश्चित रूप से हर भोजन प्रेमी के लिए खुशी की बात है।

इस सत्र में सुपर-फूड और जैविक खेती के भविष्य के बारे में चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।