Home Bihar महाराष्ट्र BJP से बिहार बाढ़ राहत के लिए मिला चेक सोशल मीडिया पर वायरल

महाराष्ट्र BJP से बिहार बाढ़ राहत के लिए मिला चेक सोशल मीडिया पर वायरल

0
महाराष्ट्र BJP से बिहार बाढ़ राहत के लिए मिला चेक सोशल मीडिया पर वायरल
Cheque getting viral of maharashtra government for flood relief in bihar
Cheque getting viral of maharashtra government for flood relief in bihar
Cheque getting viral of maharashtra government for flood relief in bihar

पटना। बिहार में इस वर्ष आई बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की मदद के लिए अब तक कई लोग और संस्थाएं मदद के लिए आगे आए हैं।

इसी कड़ी में महाराष्ट्र भाजपा इकाई द्वारा भी बिहार भाजपा को बाढ़ राहत के लिए एक चेक दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस चेक में राशि की गड़बड़ी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए इस चेक को ही फर्जी मदद बता दिया है।

महाराष्ट्र भाजपा द्वारा बिहार भाजपा को बाढ़ राहत के लिए दिए गए चेक में अंकों में मदद की राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपए लिखी गई है, जबकि शब्दों में लिखी गई यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए ही लिखी हुई है। ऐसे में राशि को लेकर यह चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है तथा विपक्ष भी निशाना साध रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा इकाई से बिहार को मिले इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था। चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गए और चेक स्वीकार किया। चेक सौंपे जाने को लेकर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली गई, वह तस्वीर वायरल हो रही है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तस्वीर को ट्वीट कर लिखा कि यह बहुत बड़ा फर्जी है। उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा कि 1,25,00,000 रुपए या 1,20,00,000 रुपए? भक्त कोई आइडिया?

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र भाजपा द्वारा बाढ़ राहत के लिए बिहार को 1,25,00,000 रुपए की मदद दी गई है। राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है।