Home Breaking पावापुरी पहुंची मुख्यमंत्री राजे, मंदिर दर्शन और गौपूजन किया

पावापुरी पहुंची मुख्यमंत्री राजे, मंदिर दर्शन और गौपूजन किया

0
पावापुरी पहुंची मुख्यमंत्री राजे, मंदिर दर्शन और गौपूजन किया
पावापुरी गौशाला में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बिन मां के बच्चों को बोतल से दूध पिलाती हुई।
sirohi news
पावापुरी गौशाला में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बिन मां के बच्चों को बोतल से दूध पिलाती हुई।

सिरोही। सिरोही जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आईं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बिना किसी पूर्व सूचना शुक्रवार शाम अचानक श्री पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम पहुंची तथा गौशाला में गौपूजन किया, गाय को गुड खिलाया व बिन मा के बछडों को दूध पिलाया।

राजे ने अपनी 30 मिनिट की विजिट में पावापुरी परिसर मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली तथा गौशाला में नीम का पौधा भी लगाया।

pavapuri

मुख्यमंत्री के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर वहा पर उपस्थित ट्रस्टी एवं तीर्थ के संयोजक महावीर जैन ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने क्लब कार में बैठकर परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान ट्रस्टी महावीर जैन व प्रबंधक सुरेन्द्र जैन ने उन्हे गौशाला के बारे मे तथा परिसर में स्थित भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ व महावीर स्वामी चैमुखा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस धाम का निर्माण मालगांव के श्रेष्ठीवर्य के पी संघवी परिवार ने कराया।

मुख्यमंत्री ने गौशाला मे चल रहे गौबर गैस प्लांट, दूध, गोबर के उपयोग के साथ साथ बाग बगीचों के रखरखाव के बारे मे भी जानकारी ली।

pava

मुख्यमंत्री ने भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर की शिल्पकला का अवलोकन किया तथा भगवान की पूजा अर्चना की। यह मंदिर मे दानवीर दिलीप भाई लखी ने 7 किलो स्वर्ण की 2 प्रतिमा भेंट की जिसे स्वीकार कर ट्रस्ट ने सर्वधर्म समभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया।

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं गुजरात श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनिल सिंघी ने सुबह सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पावापुरी गौशाला एवं मंदिर दर्शन का आग्रह किया।

cm_welगुजरात में भाजपा की एक बैठक होने से सिंघी अहमदाबाद चले गए व पावापुरी तीर्थ के संस्थापक परिवार के कीर्ति भाई संघवी को भी सूरत लौटना पडा। उसके बाद मुख्यमंत्री अचानक पावापुरी पहुंची।

मंदिर दर्शन के पहले ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए ट्रस्टी महावीर जैन ने रजत गाय का माॅडल स्मृति चिन्ह के रूप में उन्हें भेंट किया ओर पावापुरी पधारने पर संघवी परिवार एवं ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम की हरियाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक धाम हैं ओर यहां पर आने से यात्रियों के मन मे शांति की सुखद अनुभूति होती हैं।

यह भी पढें

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आबू विकास समिति की बैठक
जनसभा में मुख्यमंत्री ने किया बत्तीसा नाले का शिलान्यास
सिरोही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बच्चों को बांटे खिलौने

cm