Home Rajasthan Jaipur निकाय चुनावो मे भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री ने किये हनुमान मंदिर में दर्शन

निकाय चुनावो मे भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री ने किये हनुमान मंदिर में दर्शन

0

01(5)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मंगलवार को निकाय चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता के बाद शाम को सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।
राजे ने वहां दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इस जीत पर राजे ने कहा कि भाजपा की यह अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को कांग्रेस मुक्त करने की दिशा में पार्टी का एक और मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा में जनता के अटूट प्रेम और विश्वास की जीत है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत एवं समर्पण से इसे साकार किया है। जब भी वक्त आता है, तो जनता पीछे नहीं रहती और भरपूर समर्थन देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 36 की 36 कौमों ने जात-पांत से ऊपर उठकर प्रदेश के सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की आशा और आकांक्षा के अनुरूप कार्य कर उनके सपनों को साकार करने में तन-मन से जुटेंगे।