Home World Asia News चीन में भूस्खलन, 120 लोग लापता

चीन में भूस्खलन, 120 लोग लापता

0
चीन में भूस्खलन, 120 लोग लापता
China landslide: Fears 141 people buried, sparking massive rescue effort
China landslide: Fears 141 people buried, sparking massive rescue effort
China landslide: Fears 120 people buried, sparking massive rescue effort

बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद कम से कम 120 लोगों के लापता होने की खबर है। भूस्खलन में दर्जनों घन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माओशियान काउंटी के जिनमो गांव में शनिवार सुबह करीब छह बजे भूस्खलन हुआ। इसमें कम से कम 62 घर नष्ट हो गए।

भूस्खलन के कारण एक नदी का दो किलोमीटर का हिस्सा बाधित हो गया और 1600 मीटर सड़क भी धंस गई।

प्रारंभ में सिन्हुआ ने 141 लोगों के लापता होने की खबर दी थी, लेकिन बाद में लापता लोगों की संख्या घटाकर 120 कर दी गई।

एक परिवार के तीन सदस्यों को भूस्खलन में पांच घंटे दफन होने के बाद बाहर निकाला गया, जबकि एक अन्य सदस्य मलबे में फंसा हुआ है। बचाए गए लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

सिचुआन के स्थानीय टेलीविजन के अनुसार दो जीवित लोगों को बचाया गया है, जबकि एक शव निकाला गया है।

सिचुआन प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता तांग लिमिन के अनुसार प्रांतीय सरकार ने उच्चतम स्तर पर आपदा राहत कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत घटनास्थल पर लगभग 1,000 से अधिक बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।