Home Odisha ओडिशा में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस

ओडिशा में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस

0
ओडिशा में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस
Christmas is being celebrated in Odisha
Christmas is being celebrated in Odisha
Christmas is being celebrated in Odisha

भुवनेश्वर | ओडिशा में सोमवार को गिरजाघर में सामूहिक विशेष प्रार्थनाओं व कैरल गायन के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है। राज्य के भुवनेश्वर, कटक, बालासोर, बरहामपुर, राउरकेला, कंधमाल व दूसरे प्रमुख शहरों में समारोह आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों पर इस मौके पर बधाई देते हुए कहा, “क्रिसमस की खुशी के मौके पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं। क्रिसमस आपके जीवन में शांति व समृद्धि लाए, मेरी क्रिसमस। राज्य भर के गिरजाघरों में ईसाई लोगों के साथ राज्य के दूसरे धर्म के मानने वालों ने भी मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा व गायन में भाग लिया। ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाए जाने वाले उत्सव क्रिसमस पर गिरजाघरों को प्रकाश, मोमबत्तियों, क्रिसमस ट्री व घंटियों से सजाया गया है। राज्य भर में गिरजाघरों को चमकते तारों व रोशनी से खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। पश्चिमी ओडिशा में गिरजाघर, घर व सड़कों को सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है। इस इलाके में बड़ी संख्या में ईसाई आबादी निवास करती है।

देश से जुडी और अधिक लहबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE