Home World Europe/America अमरीका के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक मरा, 15 घायल

अमरीका के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक मरा, 15 घायल

0
अमरीका के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक मरा, 15 घायल
Cincinnati nightclub shooting, 1 killed, 15 injured
Cincinnati nightclub shooting, 1 killed, 15 injured
Cincinnati nightclub shooting, 1 killed, 15 injured

न्यूयॉर्क। अमरीका के सिनसिनाटी स्थित एक नाइट क्लब में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश की हालत गंभीर है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एक स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा कि वह इस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के चश्मदीद भी कम हैं।

पुलिस ने कहा कि वारदात कैमियो क्लब में हुई जो शहर के पूर्वी भाग में स्थित है। पीड़ितों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है।

एक पुलिस कर्मी ने कहा कि उसने अपने 20 साल के करियर में ऐसी घटना कभी नहीं देखी। अधिकारियों ने कहा कि क्लब में कई चक्र गोलियां चलाई गईं, लेकिन पुलिस के पास घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत साल फलोरिडा में ओरलैंडो के एक नाइटक्लब में एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर 49 लोगों को मारा डाला था जो 9/11 के बाद सबसे बड़ी आतंकी घटना थी।