Home Breaking तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी खेल, ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी खेल, ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल

0
तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी खेल, ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल
clash at delhi's Tihar jail : 11 prisoners injured, officers say wounds self inflicted
clash at delhi's Tihar jail : 11 prisoners injured, officers say wounds self inflicted
clash at delhi’s Tihar jail : 11 prisoners injured, officers say wounds self inflicted

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में ब्लेडबाजी का मामला सामने आया है। तिहाड़ जेल में दो गुटों के आपसी झगड़े में ब्लेड चलने की घटना से सनसनी फैल गई।

ब्लेडबाजी में 11 कैदियों के घायल होने की खबर है। फिलहाल सभी घायल कैदियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना गुरुवार रात की है।

पुलिस के मुताबिक बीती रात कुछ कैदियों को जेल नंबर-3 के कसूरी वार्ड में रखा गया था। दरअसल कसूरी वार्ड में उनको रखा जाता है जो कोई कसूर (गलती) करते हैं।

रात करीब 2 बजे ये कैदी बाहर आने के लिए शोर मचाने लगे। जिसके बाद उन्होंने आपस में ही मारपीट करना शुरू कर दी, जिसमें 11 कैदी घायल हो गए हैं।

घायल कैदियों के नाम सरीफ (27), विनय (34), डेनिस (23), फुकरान (23), विजय (23), फैजल (30), सूरज (20) विराट (24), दिनेश (26), रविन्द्र (21), दीपक (23) है।

घायल कैदियों को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। सभी कैदियों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन कैदियों के पास ब्लेड कहां से आया। पुलिस प्रशासन की मानें तो इस घटना में अगर किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।