Home Headlines स्कूल टीचर ने 10वीं कक्षा की छात्रा संग किया रेप

स्कूल टीचर ने 10वीं कक्षा की छात्रा संग किया रेप

0
स्कूल टीचर ने 10वीं कक्षा की छात्रा संग किया रेप
Class 10 girl student raped by school teacher in mumbai
Class 10 girl student raped by school teacher in mumbai
Class 10 girl student raped by school teacher in mumbai

मुम्बई। अहमदनगर जिले में स्थित पाथर्डी में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने वाला शिक्षक फरार हो गया है। इस घटना की शिकायत दर्ज कर स्थानीय पुलिस फरार शिक्षक को ढ़ूंढ रही है।

इस घटना से पाथर्डी में तनाव व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की दुर्गादेवी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। इसी स्कूल में पढ़ाने वाले गणित विषय के शिक्षक रविराज चौधरी ने उससे शादी करने का ख्वाब दिखाया।

एक दिन मौका पाकर वह छात्रा को घर से भगा कर ले गया और छात्रा के साथ दुराचार किया। इसका पता चलते ही छात्रा के घरवाले परेशान हो गए और पाथर्डी पुलिस स्टेशन में शिक्षक रविराज चौधरी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।