Home Breaking ललकार में दिखी सपा की रार, भतीजे नहीं लिया चाचा का नाम

ललकार में दिखी सपा की रार, भतीजे नहीं लिया चाचा का नाम

0
ललकार में दिखी सपा की रार, भतीजे नहीं लिया चाचा का नाम
samajwadi party leader akhilesh yadav and Shivpal yadav
samajwadi party leader akhilesh yadav and Shivpal yadav
samajwadi party leader akhilesh yadav and Shivpal yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के घोष की शुरूआत सपा ने गुरुवार को रथायात्रा के माध्यम से की। इस दौरान शुरूआत में चाचा शिवपालसिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव को इस रथयात्रा के लिए बधाई दी हो, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश के भाषण में परिवार की रार यहां भी नजर आ गई। उन्होंने अपने भाषण में एक बार भी अपने चाचा शिवालसिंह यादव का नाम तक नहीं लिया। शिवपालसिंह यादव इसी कार्यक्रम में मौजूद थे।

रथयात्रा से पूर्व जे मंच पर उपस्थित सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और अन्य नेताओं का नाम लेकर मुख्यमंत्री ने सबका अभिवादन किया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल का उन्होंने नाम तक नहीं लिया, जबकि वह भी मुलायम के बगल में मंच पर उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगा। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। इन्हीं की बदौलत प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी।
लखनऊ स्थित लॉ मार्टिनियर ग्राउंड में उमडे जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने अपने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। एक पूर्व सैनिक द्वारा की गई आत्महत्या पर बोलते हुए कहा कि सीमा पर तो हर रोज जवान शहीद हो ही रहे हैं अब पूर्व सैनिक भी आत्महत्या करने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिये। रथयात्रा के शुभारम्भ के मौके पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री ने अपील किया कि वे पांच नवम्बर को पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी इसी तरह जुटकर उसे सफल बनायें।
-रथ में खराबी
रथयात्रा से पूर्व ही मुख्यमंत्री अखिलेश के रथ में खराबी आ गई। इस पर मुख्यमंत्री ने दूसरे वाहन में रवानगी की।

related news….

https://www.sabguru.com/up-cm-akhilesh-yadav-starts-rathyatra/