Home Rajasthan Jaipur 2 फरवरी को मुख्यमंत्री राजे का सिरोही में संभावित दौरा

2 फरवरी को मुख्यमंत्री राजे का सिरोही में संभावित दौरा

0
2 फरवरी को मुख्यमंत्री राजे का सिरोही में संभावित दौरा
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje tweets about her Chikungunya recovery
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 फरवरी को सिरोही जिले में आ सकती हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके लिए तैयारी करने की सूचना मिलने पर रविवार को प्रशासनिक मशीनरी एकाएक हरकत में आ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को जीरावला में जाकर व्यवस्थाओं का फिर जायजा लिया।

जिला कलक्टर अभिमन्युकुमार ने सबगुरु न्यूज को बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे प्रस्तावित होने की सूचना आई है। टेटेटिव कार्यक्रम है, कंफर्मेशन नहीं आया है। इस सूचना के बाद प्रशासनिक और पुलिस मसहीनरी एकाएक हरकत मे ंआ गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीरावला में जैन धर्म के भगवान पार्श्व्नाथ के मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद चार दिवसीय प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं।

इसको लेकर पहले भी प्रशासन व पुलिस के पास इनपुट था, जिसके चलते प्रषासनिक अधिकारियों ने पहले भी यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इसे लेकर रविवार को एसपी संदीप सिंह, एडीएम जवाहर चैधरी, सीईओ आशाराम डूडी, डीएसपी हिम्मतंिसंह देवल आदि ने जीरावला जाकर मौका निरीक्षण किया। हेलीपेड, रेस्ट रूम आदि की जगह देखी।

इधर, एकाएक सिरोही संसदीव सचिव और इनके बाद बीसूका उपाध्यक्ष दिगम्बर सिंह के आगमन का कार्यक्रम भी आ गया है। इनके आगमन को भी मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व की तैयारी का जायजा लेने से जोडकर देखा जा रहा है।