Home Breaking कोलम्बिया में भूस्खलन और बाढ़ से 254 लोगों की मौत

कोलम्बिया में भूस्खलन और बाढ़ से 254 लोगों की मौत

0
कोलम्बिया में भूस्खलन और बाढ़ से 254 लोगों की मौत
Colombia mudslide, flooding kill 254 in midnight deluge
Colombia mudslide, flooding kill 254 in midnight deluge
Colombia mudslide, flooding kill 254 in midnight deluge

मोकोआ। दक्षिण अमरीकी देश कोलम्बिया के मोकाेआ शहर में भूस्खलन से कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई है।

भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके बाद पश्चिमी पुटुमायो प्रांत में नदियों का पानी, कीचड़ और पत्थर सड़कों पर आ गए हैं।

भूस्खलन के बाद अपने पिता को खोज रहे एक स्थानीय निवासी मेरियो उसाला ने कहा कि यहां जोरदार बारिश हुई है,जो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच ज्यादा हुई।

ये हादसा मोकोवा शहर में शनिवार रात को अचानक हुई तेज बारिश की वजह से तीन नदियों का तटबंध टूटने से हुआ। लोग आधी रात को नींद में थे तभी नदियों का पानी, कीचड़ तेज रफ़्तार से आया और लोगों के घरों में घुस गया।

लोग संभल पाते इससे पहले ही पानी की तेज धार कई लोगों को बहाकर ले गई। कई लोग कीचड़ पत्थरों और पेड़ के नीचे दब गए। रात होने की वजह से कुछ समझ में नहीं आया।