Home Breaking CM योगी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, केशव मौर्य देखेंगे PWD

CM योगी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, केशव मौर्य देखेंगे PWD

0
CM योगी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, केशव मौर्य देखेंगे PWD
complete list of portfolios uttar pradesh CM yogi adityanath keeps home, finence, keshav prasad maurya gets PWD
complete list of portfolios uttar pradesh CM yogi adityanath keeps home, finence, keshav prasad maurya gets PWD
complete list of portfolios uttar pradesh CM yogi adityanath keeps home, finence, keshav prasad maurya gets PWD

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को बुधवार को विभाग आवंटित कर दिए गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग मिला जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा माध्यमिक व उच्च शिक्षा का कार्य देखेंगे।

राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी 22 मंत्री, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित करने पर अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

मुख्यमंत्री के पास रहेंगे ये विभाग

मुख्यमंत्री ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं।

केशवप्रसाद मौर्य को ये जिम्मेदारी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

दिनेश शर्मा को शिक्षा का चार्ज

दूसरे उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

अन्य मंत्रियों के विभाग इस तरह हैं-

(1) सूर्य प्रताप शाही- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
(2) सुरेश खन्ना – संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास
(3) स्वामी प्रसाद मौर्य – श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
(4) सतीश महाना – औद्योगिक विकास
(5) राजेश अग्रवाल – वित्त
(6) डा. रीता बहुगुणा जोशी – महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन
(7) दारा सिंह चैहान – वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान
(8) धरमपाल सिंह – सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
(9) एसपी सिंह बघेल -पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य
(10) सत्यदेव पचैरी – खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन
(11) रमापति शास्त्री – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
(12) जय प्रकाश सिंह को आबकारी, मद्यनिषेध
(13) ओम प्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास
(14) बृृजेश पाठक को विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन
(15) लक्ष्मी नारायण चैधरी को दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्प संख्यक कल्याण (16) चेतन चैहान को खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास
(17) श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा
(18) राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
(19) सिद्धार्थ नाथ सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
(20) मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता
(21) आशुतोष टण्डन को प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा
(22) नंद कुमार नंदी को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

(1) श्रीमती अनुपमा जैसवाल को बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (एमओएस), वित्त (एमओएस)
(2) सुरेश राणा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (एमओएस)
(3) उपेन्द्र तिवारी को जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता (एमओएस)
(4) डाॅ0 महेन्द्र सिंह को ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एमओएस)
(5) स्वतंत्रदेव सिंह को परिवहन, प्रोटोकाल, ऊर्जा (एमओएस)
(6) भूपेन्द्र सिंह चैधरी को पंचायती राज, लोक निर्माण (एमओएस)
(7) धरम सिंह सैनी को आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
(8) अनिल राजभर को सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा
(9) स्वाति सिंह को एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (एमओएस) विभाग का कार्य आवंटित किया गया है।

इन राज्यमंत्रियों को भी सौंपा विभाग

(1) गुलाबो देवी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
(2) जय प्रकाश निषाद को पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि
(3) अर्चना पाण्डेय को खनन, आबकारी, मद्यनिषेध
(4) जय कुमार सिंह जैकी को कारागार, लोक सेवा प्रबंधन
(5) अतुल गर्ग को खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
(6) रणवेन्द्र प्रताप सिंह को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान
(7) नीलकंठ तिवारी को विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण
(8) मोहसिन रज़ा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज
(9) गिरीश यादव को नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास
(10) बलदेव ओलाख को अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक)
(11) मन्नु कोरी को श्रम सेवा योजना
(12) संदीप सिंह को बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा
(13) सुरेश पासी को आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।