Home Headlines पुनर्मतदान मे भी जीती कांग्रेस

पुनर्मतदान मे भी जीती कांग्रेस

0
पुनर्मतदान मे भी जीती कांग्रेस
congress candidate pukhraj gahlot taking oath
congress candidate pukhraj gahlot taking oath
congress candidate pukhraj gahlot taking oath

सिरोही। जिला परिषद के वार्ड संख्या-17 को शुक्रवार को वरली गांव के बूथ पर हुए पुनर्मतदान में कांग्रेस को जीत मिली। इसके साथ जिला परिषद में 21 में से 15 सीटें भाजपा ने तथा 6 सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं।
गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी पुखराज गहलोत भाजपा प्रत्याशी जयंती लाल से 4 वोटों से जीते थे, लेकिन इसी दौरान यह बात भी सामने आई कि इस बूथ की ईवीएम में शुरू में पडे 41 वोट रिकाॅर्ड हीं नहीं हो पाए थे। ऐसे में भाजपा ने आपत्ति दर्ज करवा दी। उनका दावा था कि जो 41 वोट गिने नही गए हैं यदि वो उनके प्रत्याशी को मिलते तो वह विजयी होते। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी को इस बूथ पर पुनर्मतदान करवाना पडा। शुक्रवार को इस बूथ पर 775 मत पडे। जिसमें से 222 भाजपा प्रत्याशी जयंतीलाल को, 506 कांग्रेस प्रत्याशी पुखराज गहलोत को, 28 अजीत रावल को तथा 6 वोट पुष्पा कंवर को मिले। शेष बूथों पर इन प्रत्याशियों को मिले वोटों वरली बूथ के मतों को जोडने पर भाजपा के जयंतीलाल को 5877, कांग्रेस के पुखराज गहलोत को 6097, निर्दलीय अजीत रावल को 434 व पुष्पा कंवर को 241 मत मिले। नोटा में 527 मत पडे। इस तरह पुखराज गहलोत 220 मतों से विजयी हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी वी सरवन कुमार ने मतगणना के बाद पुखराज गहलोत को नवीन भवन में पहुंचकर शपथ दिलवाई। इस दौरान एडीएम प्रहलाद सहाय नागा भी मौजूद थे। वैसे इतनी जिला परिषद में भाजपा के स्पष्ट बहुमत के बाद भी इस बूथ पर कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में वोट डलने पर लोगों के आश्चर्य भी दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here