Home Headlines पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा ही संगठन की मजबूती : कामत

पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा ही संगठन की मजबूती : कामत

0
पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा ही संगठन की मजबूती : कामत
Congress General Secretary Gurudas Kamat to meet congress leaders in party meet in jaipur
Congress General Secretary Gurudas Kamat to meet congress leaders in party meet in jaipur
Congress General Secretary Gurudas Kamat to meet congress leaders in party meet in jaipur

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत ने कहा कि पार्टी विचारधारा के प्रति निष्ठा ही संगठन की मजबूती का मूल मंत्र है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए जिससे कि पार्टी को हर स्तर तक मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गुजरात में गत समय हुए पंचायत चुनाव में सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं ने एक मंच पर आकर जिस समर्पण के साथ काम किया जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं के जिलों में पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 31 में से 24 जिलों पर कब्जा किया। ऐसी ही एकता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने गत दो वर्षों में जनता का विश्वास खोया है। भाजपा के राज में संवैधानिक मूल्यों का हनन होने के साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी अपमान हुआ है। भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी संवैधानिक शपथ को भंग कर अपराधियों की भाषा बोल रहे हैं और भाजपा संगठन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर अपनी मौन स्वीकृति दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को कांग्रेस व देश की जनता के सामने क्षमा मांगनी चाहिए क्योंकि उनके लोग राजनीति के अपराधिकरण को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सब कांग्रेसजनों का दायित्व है कि देशहित में बिना किसी भेदभाव के कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए संघर्ष करें क्योंकि देश की सम्प्रभुता से बढक़र कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में सत्ताधारी पार्टी के कारण व्याप्त अराजकता ने देशवासियों में सत्ता के प्रति अविश्वास पैदा किया है। संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता का हनन कर भाजपा अपनी राजनैतिक हितों को साध रही है। जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में हुए खनन घोटाले व ललित गेट प्रकरण में मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह.प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता से विचलित होकर उनका विरोध किया जा रहा है क्योंकि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व के सामने साम्प्रदायिक शक्तियां अपने मनसूबे पूरे नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ जनता की लड़ाई लडऩे के लिए कृत संकल्प है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली निश्चित रूप से जनता को रुष्ठ कर रही है परन्तु हमें अति आत्म विश्वास ना कर पूरी लगन के साथ मेहनत कर जनता का आत्म विश्वास हासिल करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी को एकजुटता के साथ पार्टी की विचारधारा का प्रचार.प्रसार करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों का विरोध विधानसभा से लेकर गांव ढ़ाणी तक हमें करना होगा जिससे कि भाजपा के फांसीवादी चहरे को उजागर किया जा सके।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.गिरिजा व्यास ने कहा कि पार्टी संगठन को जनता के बीच में मजबूती देने के साथ वैचारिक रूप से भी मजबूती देनी होगी ताकि भाजपा के झूठे प्रचार का हर स्तर पर विरोध किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.बीडी कल्ला, डॉ. चन्द्रभान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, नमोनारायण मीणा, महादेवसिंह खण्डेला सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here