Home Latest news कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, दलाल नेताओं पर अंकुश लगाने पर हुआ कलक्टर का स्थानांतरण!

कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, दलाल नेताओं पर अंकुश लगाने पर हुआ कलक्टर का स्थानांतरण!

0
कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, दलाल नेताओं पर अंकुश लगाने पर हुआ कलक्टर का स्थानांतरण!
allegation
allegation

सिरोही। शिवगंज ब्लाॅक अध्यक्ष एचं पंचायत समिति प्रधान जीवाराम आर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी की ओर से आईएएस अफसरों के तबादले की पीछे टालमटोली को कारण बताने पर पलटवार किया है। आर्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिमन्युकुमार और माउण्ट आबू के उपखण्ड अधिकारी गौरव अग्रवाल ने दलालों के रूप में कार्य करने वाले नेताओं पर अंकुश लगाया था।

उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अधिकारियों के चैम्बरों को नेताओं का चैम्बर नहीं बनने दिया और गलत कामों को करने से इनकार कर दिया इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होने कहा कि सिरोही से हटाये गये जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार व आबू एस.डी.एम. गौरव अग्रवाल ने अधिसंख्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाले किसी भी जनहित के कार्यों को न तो रोका और न ही बदला।

उन्होंने कहा कि बल्कि इन दोनो ने अपने कार्यकाल में जनहित के इतने अच्छे कार्य किये की जनता आज भी उन्हे दिल से याद करती है। आर्य ने कहा कि यदि इन दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली सुशासन के अनुरूप नहीं होती तो उन्हें फिर से कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी की फील्ड पोस्टिंग नही दी जाती।
आर्य ने गंभीर आरोप लगाया कि इन दोनों अफसरों ने भाजपा नेताओ के नियम विरूद्ध कार्यो को करने से साफ-साफ मना करने के कारण उन्हें नेताओं को खुश रखने के लिए हटाया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसी भी दबाव में नियमो के विपरित काम नहीं करेगा और वो अपने तबादलो से भी डरता नही है।
-जिलाध्यक्ष को कहा सूची जारी करें
भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी को आर्य ने अपने ही बयानों में उलझा दिया। उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष से कहा कि वे ऐसे सभी कार्यों की सूची सार्वजनिक करें, जिनमें इन दोनों अधिकारियों ने रोडे अटकाये या टालमटोल किया हो।  इन दोनों अधिकारियों ने जिले में प्रशासनिक ढांचे में सुधार कार्य करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए जिले को आगे लाए हैं।

read related news…

https://www.sabguru.com/public-representative-unable-to-multidimentional-developmrnt/