Home Breaking प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर विनय कटियार पर बरसी कांग्रेस

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर विनय कटियार पर बरसी कांग्रेस

0
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर विनय कटियार पर बरसी कांग्रेस
congress slams BJP's Vinay Katiyar for remark on Priyanka Gandhi, demands apology
congress slams BJP's Vinay Katiyar for remark on Priyanka Gandhi, demands apology
congress slams BJP’s Vinay Katiyar for remark on Priyanka Gandhi, demands apology

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी की खूबसूरती को लेकर टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता विनय कटियार के बयान पर प्रियंका ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि ऐसे बयान आधी आबादी के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने कटियार के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांफी मांगने की अपील की है। दरअसल, राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने यह कहते हुए विवाद छेड़ दिया है कि ‘प्रियंका गांधी से कहीं ज्यादा सुंदर प्रचारक हमारे पास हैं।’

कटियार ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को कांग्रेस की उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचार को सूची में शामिल करने को लेकर दिया। कांग्रेस ने मंगलवार को ही यह सूची जारी की थी। प्रियंका अब तक केवल पारिवारिक संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी में ही प्रचार करती रही थीं।

प्रियंका ने अभी प्रचार शुरू भी नहीं किया है और उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। विनय कटियार ने अपने बयान में बुधवार को कहा ‘प्रियंका जैसी बहुत सी कलाकार हैं, हीरोइनें है, और खूबसूरत महिलाएं हैं जो चुनावी अभियान चला सकती हैं। भाजपा के पास कमी है क्या..?’

उन्होंने आगे कहा ‘प्रियंका उतनी भी खूबसूरत नहीं हैं जितना लोग प्रचारित करते हैं, उनसे भी ज्यादा खूबसूरत महिलाएं हैं जो कहीं ज्यादा भीड़ जुटा सकती हैं। स्मृति ईरानी खड़ी हो जाती हैं तो भीड़ जुटा लेती हैं, अच्छा भाषण भी देती हैं।’

कटियार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘विनय कटियार जैसे लोग बनते राम के पुजारी हैं, लेकिन भाषा रावण की बोलते हैं। ऐसे लोगों को पागलखाने भेजना चाहिए।’

कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इससे भाजपा की क्षुद्र मानसिकता का पता चलता है। भाजपा और प्रधानमंत्री को इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए। वहीं, एक बार फिर पार्टी की ओर से यह कहा जा रहा है कि प्रियंका इस बार भी रायबरेली और अमेठी के दो क्षेत्र के लिए ही अभियान में शामिल होंगी।

हालांकि 4 फरवरी को जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, वह वहां भी बतौर वक्ता जा सकती हैं। ये वे इलाके हैं जो गांधी परिवार का गढ़ नहीं माने जाते।

कटियार की इस टिप्पणी से पहले एक और सांसद शरद यादव ने भी यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि बेटी की इज्जत से ज्यादा बड़ी है वोट की इज्जत। लेकिन कटियार ने यादव के इस बयान की निंदा की थी। साथ ही प्रियंका पर टिप्पणी भी कर दी।