Home Breaking सिरफिरे प्रेमी का कोहराम, गंडासे से एक की हत्या कर की खुदकशी

सिरफिरे प्रेमी का कोहराम, गंडासे से एक की हत्या कर की खुदकशी

0
सिरफिरे प्रेमी का कोहराम, गंडासे से एक की हत्या कर की खुदकशी
Crazy lover commits suicide after kills woman's husband in jaipur
Crazy lover commits suicide after kills woman’s husband in jaipur

जयपुर। जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में सोमवार देर रात एक सिरफिरे प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका के घर पहुंचकर कोहराम मचा दिया। युवक मीट काटने का गंडासा लेकर महिला के घर पर पहुंचा और उसके पति और महिला पर हमला कर दिया।

पति के गंभीर घायल होने के बाद आरोपी महिला को घसीट कर ले जाने लगा। बीच बचाव करने आए महिला के ससुर को पर भी आरोपी ने गड़ासे से वार कर दिया। इस दौरान महिला ने छोडऩे की मिन्नतें की तो आरोपी वहां से चला गया और घर जाकर रस्सी का फंदा लगा पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। हमले में घायल महिला के पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार निम्बी गांव निवासी छीतर रैगर रात करीब 2.15 बजे मीट काटने का गंडासा लेकर 30 वर्षीय रामकिशन के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर रामकिशन व उसकी पत्नी अनिता देवी को जगाया।

रामकिशन के बाहर निकलते ही छीतर ने उस पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसने अनिता देवी पर भी हमला कर घायल कर दिया और उसे करीब तीस मीटर तक घसीट कर ले गया।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का ससुर रामचंद्र पहुंचा और अनिता को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने रामचंद्र पर भी गंडासे से हमला कर दिया। रामचंद्र बुरी तरह घायल हो गया। महिला ने कई बार आरोपी से मिन्नतें की।

आरोपी ने उसे छोड़ दिया और कहा कि वह जल्द ही उसके घर आ जाए। इसके बाद आरोपी अपने घर पर पहुंचा और चारपाई पर चढ़ कर रस्सी से फंदा लगाया और पंखे पर बांध कर लटक गया। परिजनों ने घायल अवस्था में रामकिशन, अनिता देवी व रामचंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।

आरोपी के घर पहुंची पुलिस को दरवाजा बंद मिला

परिवार पर जानलेवा हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस रात को ही आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के कमरे का दरवाजा बंद मिला। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह सन्न रह गई। आरोपी 25 वर्षीय छीतर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।