Home Gujarat Ahmedabad क्रेडाई की सदस्य कंपनियां सस्ते मकान की 375 परियोजनाओं का विकास करेंगी

क्रेडाई की सदस्य कंपनियां सस्ते मकान की 375 परियोजनाओं का विकास करेंगी

0
क्रेडाई की सदस्य कंपनियां सस्ते मकान की 375 परियोजनाओं का विकास करेंगी
CREDAI member to develop over 375 affordable home projects
CREDAI member to develop over 375 affordable home projects
CREDAI member to develop over 375 affordable home projects

अहमदाबाद। जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई की सदस्य कंपनियां देश में 70,000 करोड़ रुपए की लागत से 375 सस्ती रिहायशी परियोजनाओं का विकास करेंगी।

परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एम वेंकैया नायडू ने यहां किया। क्रेडाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जे. शाह ने सस्ता मकान बनाने की 375 से अधिक परियोजनाओं में 70,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। इन परियोजनाओं का विकास संगठन की विभिन्न राज्यों एवं शहरों में उसकी इकाइयों के अधीन सदस्य कंपनियां करेंगी।

क्रेडाई के बयान के अनुसार शाह ने कहा कि क्रेडाई अपनी इस पहल से केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘2022 तक सभी को मकान’ में योगदान देगा। ये परियोजनाएं देश भर में फैली हैं और इसमें 2,37,000 मकानों का निर्माण किया जाएगा।

नायडू ने कहा कि मैं क्रेडाई को रीयल एस्टेट उद्योग को भारत सरकार की सभी के लिए मकान योजना से जोडऩे को लेकर उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।