Home Sports Football क्रोएशिया ने सैन मैरिनो को 10-0 से हराया

क्रोएशिया ने सैन मैरिनो को 10-0 से हराया

0
क्रोएशिया ने सैन मैरिनो को 10-0 से हराया
Croatia beats San Marino by record 10-0 in euro 2016 warmup
Croatia beats San Marino by record 10-0 in euro 2016 warmup
Croatia beats San Marino by record 10-0 in euro 2016 warmup

रिजेका। यूरो 2016 से पहले हुए दोस्ताना मुकाबले में क्रोएशिया ने सैन मैरिनो को 10-0 से हरा दिया। क्रोएशिया की तरफ से मारियो मांदजुकिक और निकोला कालिनिक ने तीन-तीन गोल दागे। मारियो और निकोला की यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली हैट्रिक थी।

रुजिवेका स्टेडियम में हुए मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 220वें स्थान पर काबिज सैन मैरिनो के लिए पहले खेल काफी आसान था, लेकिन 20वें मिनट में क्रोएशिया की ओर से दागे गए गोल ने कुछ ओर ही रुख ले लिया। इसके बाद क्रोएशिया के खिलाड़ियों की ओर से गोल दागने का दौर जारी रहा।

टीम के खिलाड़ियों ने सैन मैरिनो के नेट को 18 बार लक्षित किया, लेकिन केवल 10 ही सफल रूप से गोल में तब्दील हो पाए। यूरो 2016 में क्रोएशिया का मुकाबला 12 जून को पेरिस में तुर्की के खिलाफ होगा।