Home Health रोजाना दही का सेवन करने से इन बीमारियों से रहेंगे दूर

रोजाना दही का सेवन करने से इन बीमारियों से रहेंगे दूर

0
रोजाना दही का सेवन करने से इन बीमारियों से रहेंगे दूर
curd diseases will stay away

curd diseases will stay away

सबगुरु न्यूज़: दही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर में मौजूद विभिन्न सूक्ष्मजीवों से लड़कर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। इनेक अलावा भी कई फायदे हैं जो आपको जानने चाहिए, तो आज हम आपको उन्हीं फायदों को बारें बताते हैं।

दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

कैंसर से रहना है दूर तो रोजाना करे इसका सेवन

दही का रोजाना प्रयोग आंत्र रोगों और पेट से संबंधित बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। दही में कैल्शियम के भरपूर मात्रा होती है जो आपके हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होती है। यदि आपको पेट में गर्मी महसूस होती है तो आपको चावल के साथ दही खाना चाहिए।

अरबी खाने के इन फायदो के बारे में नही जानते होंगे…

दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की क्षमता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है। बवासीर से पीड़ित लोग दही और छाछ पी सकते हैं। इससे उन्हें राहत मिलेगी।

डाइबिटीज़ के पेशेंट भी खा सकते है यह टेस्टी फूड्स

वजन बढाने में भी सहायक होता है। दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है। वजन घटाने में भी दही सहायक होता है।

गर्मियों में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये तरीक़े

दही और बेसन के मिश्रण से मालिश करें। कुछ देर बाद नहा लें। पसीने की दुर्गंध दूर हो जाएगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE