Home Headlines BPL राशनकार्ड बनवाने के नाम पर दलित महिला से रेप

BPL राशनकार्ड बनवाने के नाम पर दलित महिला से रेप

0
BPL राशनकार्ड बनवाने के नाम पर दलित महिला से रेप
Dalit woman raped in Morena
Dalit woman raped in Morena
Dalit woman raped in Morena

मुरैना। भाजपा नेता सुमावली मंडल के उपाध्यक्ष एवं सेवा सहकारी संस्था सुमावली के अध्यक्ष भोजपाल जादौन ने दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति, जनजाति प्रताडऩा अधिनियम तथा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुरैना जिले की सुमावली सहकारी संस्था पर राशन लेने गई हथरिया गांव की दलित महिला से मोबाइल नम्बर लेकर उसका गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनवाने के नाम पर मुरैना बुलाया।

भाजपा नेता ने तीन दिन तक लगातार महिला के मोबाइल पर फोन किए। दो दिवस पहले महिला के बैरियर चौराहे पर आते ही उसे अपने घर ले गया, जहां भाजपा नेता भोजपाल ने भागचन्द्र व जितेन्द्र के सहयोग से महिला को कमरे में बंद कर दिया।

इस दौरान महिला का मोबाइल भी छीन लिया और रात में दुष्कर्म करने के बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने सोमवार शाम को भोजपाल की गिरफ्त से छुटने के बाद मुरैना सिटी कोतवाली में गुहार की।

यहां से अनुसूचित जाति कल्याण थाना में भेजा गया वहां पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर भोजपाल, भागचन्द्र तथा जितेन्द्र के नाम मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन 24 घंटे के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।