Home Breaking संतान की चाह में गई थी तांत्रिक के पास, अस्मत लुटा आई

संतान की चाह में गई थी तांत्रिक के पास, अस्मत लुटा आई

0
संतान की चाह में गई थी तांत्रिक के पास, अस्मत लुटा आई
Dalit women raped by tantrik in Badaun
Dalit women raped by tantrik in Badaun
Dalit women raped by tantrik in Badaun

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के सहसवान क्षेत्र में संतान प्राप्ति के नाम पर दलित महिला से तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भूत-प्रेत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने लूटी अस्मत
तांत्रिक ने बंधक बनाकर डेढ़ साल किया दुष्कर्म
विवाहिता के साथ रेप करने वाला तांत्रिक अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र के कमानपुर गांव निवासी दिनेश यादव खुद को तांत्रिक बताता है। बताते हैं कि शुक्रवार को गांव की एक महिला अपने पति के साथ उसके पास दवा लेने आई। महिला की शादी के पांच साल हो चुके थे, लेकिन वह अब भी निसंतान थी।

प्रेगनेंट महिला पर तांत्रिक ढा रहा था जुल्म, तमाशबीन बनी भीड
सुंदर बनाने का झांसा देकर 7 माह तांत्रिक ने किया नाबालिग से रेप

आरोप है कि तांत्रिक ने उसके पति को बाहर बैठा दिया और इलाज के बहाने महिला को जंगल ले गया, जहां एक झोपड़ी में उससे दुष्कर्म किया।तांत्रिक के चंगुल से बचकर भागी पीड़िता किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया।

पीड़ित दंपति आरोपी तांत्रिक को इलाज कराने के बहाने से सहसवान ले आए, जहां उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय राय ने शनिवार को बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर देर रात दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।