Home Chandigarh चंडीगढ़ : 22 साल की महिला से गैंगरेप मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं

चंडीगढ़ : 22 साल की महिला से गैंगरेप मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं

0
चंडीगढ़ : 22 साल की महिला से गैंगरेप मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं
Day after woman gangraped in Chandigarh, police hunt for accused
Day after woman gangraped in Chandigarh, police hunt for accused
Day after woman gangraped in Chandigarh, police hunt for accused

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में 22 वर्षीय महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में एक गैस स्टेशन से मिले सीसीटीवी फूटेज के बावजूद चंडीगढ़ पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली कस्बे में शुक्रवार शाम पीड़िता ने अपने निवास (पेइंग गेस्ट) जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में सवार हुई। रिक्शे में दो लोग पहले से बैठे हुए थे। इसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को सेक्टर 42 में स्थित एक गैस स्टेशन से ऑटो रिक्शा और उसके चालक का सीसीटीवी फूटेज मिला। चालक ने स्टेशन पर सीएनजी ईंधन भरवाने के लिए रिक्शा रोका था।

पुलिस अभी तक दक्षिणी चंडीगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

उत्तराखंड की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार शाम यहां सेक्टर 37 में अपनी स्टेनोग्राफी क्लास के बाद ऑटोरिक्शा में सवार हुई थी। पुलिस के अनुसार, रिक्शा में दो लोग और एक ऑटो चालक पहले से मौजूद था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चालक गैस भरवाने के लिए ऑटो को गैस स्टेशन ले गया और फिर सेक्टर 52 की तरफ मुड़ गया। उसने एक लंबी सुनसान सड़क के पास रिक्शा रोका और कहा कि यह खराब हो गया है।

जब महिला दूसरा ऑटो रिक्शा लेने के लिए उतरी तो तीनों उसे झाड़ियों की तरफ खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।