Home Delhi डीसीडब्ल्यू ने शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में की शिकायत

डीसीडब्ल्यू ने शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में की शिकायत

0
डीसीडब्ल्यू ने शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में की शिकायत
DCW chief Swati Maliwal files complaint with ACB against former delhi CM Sheila Dikshit
DCW chief Swati Maliwal files complaint with ACB against former delhi CM Sheila Dikshit
DCW chief Swati Maliwal files complaint with ACB against former delhi CM Sheila Dikshit

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत की है।

एसीबी के अतिरिक्त आयुक्त को भेजे पत्र में डीसीडब्ल्यू ने कहा है कि वर्ष 2007 से 2015 के दौरान आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक बरखा शुक्ला सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक किरण वालिया ने कई करोड रूपये का भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया।

आयोग ने अपनी शिकायत में निर्भया सामूहिक दुष्कर्म पीडिता के समर्थन में 2 जनवरी 2013 को आयोजित मार्च की आड में 50 लाख रूपए की धोखाधडी करने का दावा किया है।

आयोग ने इस दौरान प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के दौरान भी कई अनियमितताओं का जिक्र किया है।

वर्ष 2007 में इस आयोजन के लिए बिना चयन प्रक्रिया के एक कंपनी की सेवाएं ली गई और इस पर 37 लाख रूपये खर्च किए। जबकि 2008 में इस पर 90 लाख रूपए खर्च किया। वर्ष 2010 में 48 लाख रूपए इस पर खर्च किए गए।

https://www.sabguru.com/dcw-chief-swati-maliwal-claims-union-minister-backing-delhi-sex-racket/