Home Delhi आडवाणी का अनुसरण करते हुए इस्तीफ़ा दें जेटली : शत्रुघ्न

आडवाणी का अनुसरण करते हुए इस्तीफ़ा दें जेटली : शत्रुघ्न

0
आडवाणी का अनुसरण करते हुए इस्तीफ़ा दें जेटली : शत्रुघ्न
ddca row : Shatrughan sinha calls kirti azad a hero, says arun jaitley should resign like advani did after hawala

नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को सलाह दी है कि उन्हें वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का अनुसरण करते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।  

ट्विटर पर अपने सन्देश में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि डीडीसीए के मामले को कानून की बजाए राजनीतिक तौर पर निपटा जाना चाहिए।

न्यूटन के तीसरे नियम का उदाहरण देते हुए भाजपा सांसद सिन्हा ने कहा है कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, लेकिन समय अगर गलत हो तो मामला उल्टा पड़ जाता है।

खुद को दूसरों से अलग बताने वाली भाजपा पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर हैं, लेकिन इसे  लोकतांत्रिक तरीके से सुना नहीं जा रहा है।

सिन्हा के मुताबिक कीर्ति आजाद एक उस हीरो की तरह है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन उनका हौसला बढ़ाने की जगह, उनको निशाना बनाया जा रहा है।

जानकारी हो कि डीडीसीए के कथित घोटाले को लेकर आप पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है । पार्टी लगातार जेटली पर इस्तीफा देने का दबाव बना रही है।