Home Bihar बिहार के विकास और लोगों के हित में लिया फैसला : नीतीश कुमार

बिहार के विकास और लोगों के हित में लिया फैसला : नीतीश कुमार

0
बिहार के विकास और लोगों के हित में लिया फैसला : नीतीश कुमार
decision to form govt with bjp taken in interest of bihar, says cm nitish kumar
decision to form govt with bjp taken in interest of bihar, says cm nitish kumar
decision to form govt with bjp taken in interest of bihar, says cm nitish kumar

पटना। बिहार में छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां कहा कि उनका निर्णय बिहार के विकास और बिहार के लोगों के हित के लिए लिया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से हो रही आलोचना के विषय में कहा कि समय आने पर सभी को जवाब दूंगा।

नीतीश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक : पीएम मोदी
बिहार में फिर NDA की सरकार, नीतीश कुमार बने CM
भाजपा नीतीश के नेतृत्व में सरकार का समर्थन करेगी : मोदी
राहुल गांधी ने भाजपा से गठजोड़ को लेकर नीतीश पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री बनने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों का यह निर्णय बिहार के विकास और यहां के लोगों के हित में लिया गया है। मेरा न्याय के साथ विकास का कार्यक्रम चलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका ‘कमिटमेंट’ बिहार और बिहार के लोगों के प्रति है। जद (यू) अध्यक्ष ने आगे कहा कि मैं बिहार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब तक जैसे लोगों की सेवा करता आ रहा हूं, उसी तरह आगे भी खिदमत करता रहूंगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘व्यक्तिगत स्वार्थ’ के लिए धोखा देने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि समय आने पर बढ़िया से जवाब दूंगा।