Home Headlines विवादास्पद विधेयक की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

विवादास्पद विधेयक की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

0
विवादास्पद विधेयक की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर। दीनदयाल वाहिनी सांगानेर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्र में कई जगहों पर संशोधन विधेयक की प्रतिलिपियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामस्वरूप खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के द्वारा लाये जा रहे दण्ड विधियां ‘राजस्थान संशोधन’ विधेयक, 2017 पूर्णत: अलोकतांत्रिक है। इस काले कानून को सरकार द्वारा वापस लिया जाना चाहिए।

यदि य​ह कानून लागू हो गया तो प्रदेश में भ्रष्टाचारी जनसेवक व अफसरों को भ्रष्टाचार करने की खुली छूट मिलेगी। खंडेलवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कानून घोर जनविरोधी है।

वाहिनी द्वारा स्वर्ण पथ चौराहा, थड़ी मार्केट, सीटी बस स्टैंड सांगानेर और दुर्गापुरा गौशाला पर विरोध प्रदर्शन ​किया गया। प्रदर्शन में वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव, सांगानेर मंडल अध्यक्ष राजेश अजमेरा, भगवान सैन, नरेंद्र भोजक, पूर्व पार्षद कांता छीपा, अनिल पारीक, मंडल युवा वाहिनी अध्यक्ष अशोक सालोदिया, अनिल शर्मा, रामफूल मीणा, राधे कटारा, राजकुमार गुप्ता भी मौजूद थे।