Home Entertainment अदजानिया की फिल्म में फिर काम करेंगी दीपिका

अदजानिया की फिल्म में फिर काम करेंगी दीपिका

0
अदजानिया की फिल्म में फिर काम करेंगी दीपिका
Deepika padukone to work in Homi Adajania's film
Deepika padukone to work in Homi Adajania's film
Deepika padukone to work in Homi Adajania’s film

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फिर से होमी अदजानिया की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।

दीपिका ने होमी के साथ कॉकटेल और फाइंडिग फैनी में काम किया है। दीपिका पादुकोण जल्द ही होमी अदजानिया के साथ उनकी अगली फिल्म में दिखाई देंगी।

होमी के साथ दीपिका द फॉल्ट इन आर स्टार्स के हिन्दी वर्जन में मुख्य भूमिका निभाएंगी। अंग्रेजी फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स के हिंदी रूपांतरण में दीपिका पादुकोण होमी अदजानिया के साथ काम करने वाली हैं।

Deepika padukone to work in Homi Adajania's film
Deepika padukone to work in Homi Adajania’s film

फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स एक लड़के और लड़की की कहानी है जिन्हे कैंसर की बीमारी होती है।

इन दोनों की मुलाकात एक कैंसर सपोर्ट ग्रुप के एक प्रोग्राम के दौरान होती है और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

फिल्म में लड़की के किरदार में दीपिका पादुकोण हैं लेकिन अभी तक लड़के के किरदार के लिए किसी भी एक्टर का नाम सामने नहीं आया है।