Home Delhi माकन को सौंपी दिल्ली चुनाव प्रचार की कमान

माकन को सौंपी दिल्ली चुनाव प्रचार की कमान

0
ajay maken
delhi assembly election : ajay maken to be congress face

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की कमान मंगलवार को केंद्र तथा दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अजय माकन को सौंप दी।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि माकन को चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और उनके साथ 101 सदस्यों की एक मजबूत टीम रखी गई है। टीम में कई महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा के लिए पार्टी के 45 और उम्मीदवारों की सूची तैयार है और इसका एलान बुधवार को किया जाएगा। माकन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी टीम में विश्वसनीय और समय की कसौटी पर खरे उतरे नेता शामिल हैं।

माकन ने इस दौरान यह भी संकेत दिए कि वे विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इशारों में उन्होंने यह भी कहा कि वह विश्वसनीय हैं। वह दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैंं। केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं। वह तीन बार विधायक रहे और दो बार सांसद चुने गए हैं।

कांग्र्रेस की टीम को विश्वनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जांचे परखे और विश्वसनीय लोगों के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित पार्टी की वरिष्ठ सदस्य हैं और वह चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पार्टी जो वादे करती है उन्हें निभाती नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने सरकार में आने के बाद जिन वादों से यूटर्न लिया है उनकी सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी निशाना बनाया और कहा कि यह पार्टी विश्वसनीय नहीं है। उसने सिर्फ 49 दिन सरकार चलाकर सबको धोखा दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here