Home Delhi दिल्ली में चीनी छात्रा से छेड़छाड़, एक आरोपी अरेस्ट

दिल्ली में चीनी छात्रा से छेड़छाड़, एक आरोपी अरेस्ट

0
दिल्ली में चीनी छात्रा से छेड़छाड़, एक आरोपी अरेस्ट
delhi : chinese female student molested, accused arrested
delhi : chinese female student molested, accused arrested
delhi : chinese female student molested, accused arrested

नई दिल्ली। दिल्ली के कैलाश कॉलोनी से एक चीनी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ रही है।

पता चला है कि आरोपी ने छात्रा के घर में जबरदस्ती घुस कर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की और भाग निकला। पीड़िता ने 27 फरवरी को ग्रेटर कैलाश पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई थी।

घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का स्कैच जारी किया गया था। पुलिस द्वारा सघन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतमपुरी-एक, बदरपुर निवासी अवनीश उर्फ महावीर (50) के रूप में हुई।